देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के घातक बल्लेबाजी से पत्रकार एकादश की टीम हारी


अरवल बिहार दिवस के मौके पर पुलिस लाइन अरवल में जिला प्रशासन और पत्रकार टीम के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 175 रन का स्कोर निर्धारित किया। जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने धुआंधार 89 रन की पारी खेली। शुरुआत में जिला प्रशासन की टीम महज 5 ओवर में 15 रन पर दो विकेट गवाई इसके बाद मैदान पर जिला पदाधिकारी और सब इंस्पेक्टर विकास कुमार क्रीज पर पहुंचे और दोनों ने पहले आंख जमाया और इसके बाद शानदार साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 100 का पर किया इस दौरान सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पवेलियन लौट गए इसके बाद सिपाही अमलेश कुमार मैदान पर पहुंचे और जिला पदाधिकारी के साथ मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया इस दौरान शतक के करीब पहुंच रहे थे। तभी पत्रकार बबलू सिन्हा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। जिला प्रशासन ने पत्रकारों के लिए 15 ओवर में 175 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उत्तरी पत्रकारों की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 15 रन पर ही तीन विकेट गिर गए इसके बाद पत्रकार कुंदन कुमार और कप्तान बब्लू सिन्हा ने टीम को आगे बढ़ाया। और निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने से पीछे रह गए इस कड़े मुकाबले में पत्रकारों की टीम ने 15 ओवर में 140 रन बनाएं 35 रन से पत्रकारों की टीम मुकाबले हार गई। इस मैच के दौरान पत्रकार संजय कुमार रंजन, अनिरुद्ध कुमार, आशुतोष कुमार, आरिफ हुसैन,अरविंद कुमार, रंजन कुमार, विश्वनाथ कुमार, लव कुमार, के अलावा जिला प्रशासन से बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात कुमार झा सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी गोविंद मिश्रा परिवहन पदाधिकारी देव ज्योति, ओएसडी दिलीप कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ऋषिकेश कुमार समेत पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!