देशधर्मबिहारराज्यलोकल न्यूज़
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक

जहानाबाद
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जहानाबाद जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई ।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज की बैठक का मुख्य एजेंडा ,निर्वाचकों की संख्या एवं महिला निर्वाचकों की संख्या –अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर अद्यतन मतदाताओं की संख्या 830321 है,जिसमें 436768 पुरुष , 393532 महिलाएं एवं 21 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो को इससे भी अवगत कराया गया है कि समय-समय पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ,उप निर्वाचन पदाधिकारी ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा निर्वाचन सूची प्रेक्षण -सह- प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा जांच भी की जाएगी।