जहानाबाद में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन हुआ




**खादी वस्त्र और बिहार निर्मित उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र**
जहानाबाद
बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित **खादी मेला सह उद्यमी बाजार का शुभारंभ आज 26 मार्च 2025 को हुआ। मेला का उद्घाटन जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा किया गया। यह मेला 24 मार्च 2025 से 04 अप्रैल 2025 तक चलेगा।
उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह , डा विरेन्द्र कुमार सिंह , डा एस के सुनील , डा इन्दु कश्यप, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विभूति जी , संतोष श्रीवास्तव जद यू नेता डा निरंजन केशव प्रिंस जहानाबाद , ज़िला खादी ग्रामोद्योग पदाधिकारी श्री अभय सिंह एवं बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित रहें।
इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं पदाधिकारियो ने मेला में लगे स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने खादी और ग्रामोद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस मेले की सराहना की और इसे रोजगार सृजन और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार का उत्कृष्ट माध्यम बताया।
यह खादी मेला एक नए रंग में दिखेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि जीवन में सोच हमेशा बड़ी होना चाहिए। तभी हमे बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है।मेला में 140 स्टॉल लगाए गए है। सभी स्टॉल में खादी एवं लोकल प्रोडक्ट का अलग-अलग सामान लगाया गया है।
मेला के स्टॉल में लगाए गए सभी सामान गुणवत्तापूर्ण है। इस तरह के मेला और प्रोडक्ट से युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
12 दिन तक चलेगा मेला
मेले में **राज्य की 100 से अधिक खादी और ग्रामोद्योग संस्थाओं** ने भाग लिया। इसमें खादी वस्त्रों के साथ-साथ बिहार में निर्मित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई।
### **मुख्य आकर्षण:**
1. **बिहार के सभी जिलों की खादी और ग्रामोद्योग संस्थाओं की प्रदर्शनी**।
2. स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद जैसे खादी, तसर सिल्क, मिथिला पेंटिंग, सूजनी कला की साड़ियां, सिल्क बंडी, और डिजाइनर जैकेट।
3. महिलाओं द्वारा संचालित उद्यम:
– मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना एवं जीविका से जुड़े उत्पाद जैसे पापड़, अचार, तीसी के लड्डू, सत्तू, और घरेलू सजावटी सामान है।

