देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद जदयू कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


जहानाबाद

जहानाबाद जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय, जहानाबाद में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा एवं संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा ने कीया। इस अवसर पर नव-मनोनित जदयू जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन दीपक की विशेष उपस्थिति रही।
*”बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान पर जोर*
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। इस दिशा में सभी जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को अधिकतम तीन (3) पंचायतों का आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

*15 मार्च 2025 तक पंचायत एवं बूथ कमेटी का गठन अनिवार्य*
जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को निर्देशित किया कि वे आवंटित पंचायतों में 15 मार्च 2025 तक पंचायत समिति का सत्यापन एवं बूथ समिति का गठन पूर्ण कर इसकी लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला कार्यकारिणी के सदस्य, अपने आवंटित पंचायतों के विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता से सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं और जदयू को मजबूत करें।

जिला संगठन प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही जदयू की चुनावी सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि हर पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

जिला बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द हर पंचायत में बैठक कर बूथ कमिटी बना लिया जाए साथ ही साथ सभी जिला कमिटी एवं कार्यकारिणी के सदस्य विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित करें एवं 15 मार्च 2025 तक सभी कार्यों की रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत की जाए,बैठक के अंत में संगठन को मजबूती प्रदान करने और आगामी चुनावों में जदयू को जीत दिलाने हेतु ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला कार्यकारणी जिला कमिटी के सदस्य सहित पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी, निरंजन केशव प्रिंस, विधानसभा प्रभारी रविंद्र पटेल,अरुण पटेल,बंटी चंद्रवंशी,राजू पटेल, अवधेश शर्मा,सुनीता कुमारी,रिंकी मालाकार,इबरार अहमद,रणधीर पटेल,रामनरेश कुशवाहा,विनय विद्यार्थी,प्रेम कुमार पप्पू, रामप्रवेश कुशवाहा,मनोज चंद्रवंशी,पंकज कुमार राकेश,रजनीश कुमार, अश्विनी शर्मा,मुन्नी देवी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!