देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन खेल परिसर में


जहानाबाद
सामाजिक सुरक्षा योजना के शिविर का किया गया आयोजन/नशा मुक्ति अभियान एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम का जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

जहानाबाद जिला में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें 130000 पेंशन धारी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं सामाजिक सुरक्षा अनुदान योजना से भी बड़ी संख्या में लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निदेशों  के आलोक में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा गांधी मैदान के समीप स्थित खेल भवन के प्रांगण में सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जुड़े आवेदन की प्राप्ति एवं लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के निदान हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें ज्यादातर नए आवेदन है।
           इस कार्यक्रम के दौरान ही खेल भवन के सभाकक्ष में जहानाबाद प्रखंड एवं जहानाबाद नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ,विकास मित्रों एवं पंचायत सचिव के साथ नशा मुक्त भारत अभियान एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम का भी जागरूकता कार्यक्रम सह उनमुखीकरण कार्यक्रम के तहत सभी को विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!