देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

ईडी की कार्रवाई से नहीं डरेगी जनता 2025 के चुनाव में एनडीए की होगी करारी हार



जहानाबाद

पूर्व जिला पार्षद व राजद नेत्री संजू कोहली ने लालू परिवार पर की जा रही ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार के जनता सब देख रही है। आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव
जनता इसका हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की करारी हार तय है। प्रदेश की जनता तेजस्वी प्रसाद की ओर देख रही है। हाल के दिनों में सर्वे में भी स्थापित हुआ है कि मुख्यमंत्री के रुप में तेजस्वी प्रसाद नीतीश कुमार से कहीं अधिक लोगों की पसंद है। बिहार युवाओं का राज्य है। ऐसे में जनता युवा के हाथों में कमान सौपे गी। वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था में पूरी तरह से बदहाल हो गई है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस स्थिति में बिहार में बदलाव जरूरी हो गया है। कोहली ने कहा कि जनता व्यवस्था से भी पूरी तरह परेशान हो गई है। अपराधियों का हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं की पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!