देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

दीपक कुमार की मौत,बालू माफिया जवाबदेह -माले


जहानाबाद
दीपक कुमार उम्र लगभग 13 वर्ष पिता संतोष मांझी गांव धुरियारी टोला आजाद नगर। आज अहले सुबह गांव के बगल से गुजरने वाली फल्गु नदी में पैखाना करने के बाद पानी छूने के लिए बालू माफियाओं द्वारा बालू निकासी से खोदे गए गड्ढे के समीप गया पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बालू माफियाओं ने बालू निकासी के मानकों को ठेंगा दिखाते हुए लगभग नदी के सतह से 10 फीट गहरा खाई खोद रखा था जिसमें आज भी 8 फीट से अधिक पानी है चुकी गड्ढे के अगल बगल पैर फिसलने वाली माटी है जरा सा चूक  होने पर गड्ढे में कोई भी व्यक्ति गिर सकता है।
वर्तमान में फल्गु नदी में कहीं भी ऊपरी सतह पर पानी नहीं है अतः उक्त बच्चा पानी की खोज में गड्ढे के समीप चला गया जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बालू माफियाओं द्वारा इस तरह से बालू निकासी की पहली घटना नहीं है आज से कुछ एक साल पहले जारू गांव के पास इसी तरह से गड्ढा खोद रखा था जहां कई बच्चे एक साथ डूब कर मर गए थे। बालू माफिया अवैध बालू खनन पुलिस प्रशासन के सह पर करता रहता है ,चेतावनी के बाद भी प्रशासन इस पर रोक नहीं लगता है।
भाकपा माले जहानाबाद जिला सचिव रामाधार सिंह एवं सोनवां पंचायत के पूर्व मुखिया तथा माले ,घोसी प्रखंड कमेटी सदस्य कमलेश प्रसादने बालू माफिया पर कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार के परिजन को समुचित मुआवजा देने की मांग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!