देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बराबर की वादियों में आए हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के माननीय न्यायाधीश एवं सदस्य


जहानाबाद
बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, गया द्वारा राज्य आयोग और अधिकरणों की चुनौतियों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2025 को संपन्न किया गया। इस सम्मेलन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा कतिपय उच्च न्यायालयों के माननीय न्यायाधीश एवं विभिन्न आयोग /प्राधिकरण के अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए । गणमान्य अतिथियों द्वारा ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल का भ्रमण किया गया। इसी क्रम में माननीय न्यायाधीश श्री ललित बत्रा , अध्यक्ष राज्य मानवाधिकार आयोग, हरियाणा, श्री कुलदीप जैन, सदस्य (न्यायिक ),राज्य मानवाधिकार आयोग,हरियाणा, श्री दीप भाटिया, सदस्य , राज्य मानवाधिकार आयोग, हरियाणा द्वारा जहानाबाद जिले में अवस्थित बराबर की पहाड़ी का भ्रमण किया गया, जिनके साथ लाइजनिंग का कार्य अपर समाहर्ता, विभागीय जांच श्री विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। माननीय न्यायाधीशों ने बताया कि ये बहुत ही प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धरोहर है, इसका संरक्षण करना अतिआवश्यक है। माननीयों द्वारा प्रसन्नता भी व्यक्त की गई।
  अपर समाहर्ता विभागीय जांच द्वारा बताया गया कि *प्रगति यात्रा के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा  बराबर पर्यटक क्षेत्र का समग्र विकास से पर्यटक क्षेत्र में विकसित करने हेतु  4998.34 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है ।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!