भारती मिशन स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण में उमड़ी बच्चों एवं अभिभावकों की भीड़

विद्यालय में रिजल्ट वितरण के दिन बच्चों एवं अभिभावकों में एक उत्सुकता बनी रहती है और अपना बेहतर रिजल्ट देखकर खुशी का एहसास करते हैं और यही दिख रहा था जहानाबाद के सोहे में अवस्थित भारती मिशन स्कूल में जहां वार्षिक परीक्षाफल का वितरण एवं शिक्षक अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया काफी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक पहुंचे थे इस अवसर पर बच्चों ने अपना अपना रिजल्ट प्राप्त किया और काफी खुश दिखे बच्चों की खुशियां देखते बन रही थी वार्षिक परीक्षा में बच्चों की खुशियां दोगुनी हो जाती है क्योंकि उन्हें एक क्लास आगे जाना होता है इस मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रति अपना विश्वास जताया वही इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि कुमार निराला और प्रिंसिपल अक्सा परवेज ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी एवं आशीर्वाद दिया और आगे के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कभी भी अति उत्साहित नहीं होना है मेहनत निरंतर जारी रखना है क्योंकि यही मेहनत आपको सफलता के उसे मुकाम पर पहुंचाएगी जिसके लिए आपने या आपके अभिभावकों ने आपके लिए सपने देखे हैं।।। माहौल काफी खुशनुमा था बच्चे आपस में एक दूसरे को सफलता की बधाई दे रहे थे।।।