देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, होली गीतों पर लोगों ने की जमकर मस्ती



गया। शहर के एपी कॉलनी स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए हैं। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पर समाज के लोग जमकर झूमे। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव एक अलग अंदाज में दिखे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए गाने के कई बोल भी गाए। जिसे सुनकर लोग काफी खुश हुए हैं। इस दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया है।
पूर्व उपमहापौर एवं महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि होली भिन्न-भिन्न रंगों से आपसी भाईचारा का त्यौहार है। असत्य पर सत्य का त्यौहार है।  मानव एक सामाजिक प्राणी है। हमारी जवाबदेही है कि हम हर एक दूसरे के काम आए। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह के इस तरह के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है। आपसी भाईचारा और प्रेम में रहकर ही हर इंसान का विश्वास जीता जा सकता है। हमारा परम कर्तव्य है कि हम हर एक दूसरे के लिए काम आए। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग घर में अपने परिवारों के बीच रहकर शांतिपूर्वक होली बड़े खुशहाली के साथ मनाएं। इसके साथ ही पूरे जिले वासियों को उन्होंने होली पर्व की शुभकामना व बधाई दी है। इस मौके पर  महामंत्री विपिन सिन्हा, विकास दफ़्तुआर, संजू श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, गुलाब जी, राजेश कुमार, विष्णु सिन्हा, संजय सिन्हा, प्रभात सिन्हा, धीरज सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!