देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

युवा जादूगरनी मिस अनामिका और महान जादूगर गोगिया सरकार का जादू सर चढ़कर बोल रहा है


*जहानाबाद* अब्दुल बारी नगर भवन टाउन हॉल में 17 सालों के बाद सुपर स्टार जादूगर गोगिया सरकार अपना जादू करतब दिखा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर शो हाउसफुल चल रहा है बताते चले की 2008 में गोगिया सरकार अपना जादू करिश्मा दिखाए थे फिर से एक बार जादूगर गोगिया सरकार अपने लाव लश्कर के साथ जहानाबाद उपस्थित हुए हैं। जहानाबाद में पहली बार महिला जादूगर मिस अनामिका  का जादुई छड़ी का जादू दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है,गोगिया सरकार के जादू शो में घोड़ा गायब मुख्य आकर्षण बना हुआ है, स्टेज से देखते ही देखते घोड़ा गायब हो जा रहा है। शो के प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी अतुल जोशी ने बताया कि रोजाना 3 शो चलाया जा रहा है पहला शो 12:30 में दूसरा शो 3:30 में एवं तीसरा सो संध्या 6:30 में चलाया जा रहा है हर शो हाउसफुल चल रहा है। श्री जोशी ने बताया कि उद्घाटन के दिन से ही जहानाबाद वासियों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। इस बार शो में नयापन भारत के सबसे कम उम्र के महिला जादूगरनी मिस अनामिका अपना जादू दिखा कर लोगों को हैरान कर दे रही है। दर्शन ऑन को काफी पसंद आ रहा है जादूगर गोगिया सरकार और मिस अनामिका का जादू। मुख्य जादुई आइटम लड़की को हवा में उड़ा देना,एक सुंदर लड़की को खूंखार जानवर बना देना, पब्लिक के बीच से लड़की को बुलाकर शीशे के दीवार से आर पार कर देना, जादुई छड़ी का कर्तव्य जादूगर गोगिया सरकार और मिस अनामिका का जब शुरू होता तो  तालिया की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठता है। वही प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि जहानाबाद वासियों का उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!