देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

वसंत महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन


जहानाबाद
वसंत महोत्सव, 2025 का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जिला पदाधिकारी  अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वसंत महोत्सव का उद्घाटन जिला पदाधिकारी,  जिला परिषद अध्यक्षा  रानी कुमारी, अपर समाहर्ता  ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त  धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच  विनय कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा  रूपा देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर विधिवत किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा आगत अतिथियों का  स्वागत संबोधन किया गया। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी द्वारा आगत अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
       जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम जिला वासियों को बसंत ऋतु एवं होली पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि होली जैसे उत्सवी पर्व पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए के अपने मन  के दुर्वेश की भावना को आगज के साथ दहन कर देना चाहिए और होली पर्व के पावन अवसर पर सभी मतभेदों को भूलकर आगे भाईचारा के साथ बढ़ाना चाहिए इसी से हमारे देश, राज्य एवं जिले का सर्वांगीण विकास हो सकता है। वसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, विवेक, और सृजनात्मकता का प्रतीक है। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का भी प्रतीक है, जो नई ऊर्जा और उमंग का प्रतीक है।
      वसंत महोत्सव के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा  रानी कुमारी द्वारा भी जिला वासियों को वसंत ऋतु एवं आगामी होली पर्व की शुभकामना दी। साथ ही सभी को भाईचारा के साथ रहने का अपील किया गया। वसंत महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति राज्य संपोषित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जहानाबाद की छात्राओं द्वारा की गई। बसंत महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हरि कृष्ण सिंह एवं दल, एन.बी. किड्स स्कूल, जहानाबाद तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जहानाबाद द्वारा किया गया। महोत्सव में सभी छात्रों एवं कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।‌ कार्यक्रम का समापन उप विकास आयुक्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!