स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट मे आकाश स्पोर्टिंग क्लब फतेहपुर अमैन जहानाबाद की जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश ll

घोषी (जहानाबाद)
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय विश्वनाथ शरण की स्मृति में आयोजित स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच त्रिपोलिया गोयल क्लब केशोपुर, नालंदा और आकाश स्पोर्टिंग क्लब फतेहपुर, अमैन (जहानाबाद) के बीच खेला गया।
मैच की शुरुआत में ही आकाश स्पोर्टिंग क्लब की ओर से लव कुश कुमार ने तीसरे मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ के बाद, 28वें मिनट में राकेश कुमार ने केशोपुर, नालंदा के लिए गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद निर्णय टाई ब्रेकर के माध्यम से किया गया। टाई ब्रेकर में आकाश स्पोर्टिंग क्लब फतेहपुर ने 4-2 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश किया।
मैच के मुख्य अतिथि काको मंडल कारा अधीक्षक अमित कुमार झा और विश्वनाथ शरण संस्था के संस्थापक मैथिली शरण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान,
बेस्ट 22 खिलाड़ी का पुरस्कार अमैन टीम के गोलकीपर अभिषेक कुमार को दिया गया। बेस्ट 11 खिलाड़ी का पुरस्कार नीतीश कुमार नालंदा को प्रदान किया गया।
विश्वनाथ शरण फाउंडेशन की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव परवेज जी सहित मैच के रेफरी रामबाबू, निरंजन कुमार, मनोज कुमार, पप्पू यादव, राजेश पटेल, कुमार गौतम और नीरज कुमार, मनोज कुमार वार्ड 17 के उपस्थित रहे। साथ ही, संस्था के सचिव बैद्यनाथ शरण और संस्थापक मैथिली शरण द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों के द्वारा आयोजन पर सभी को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। एवं इस टूर्नामेंट के चौथा मैच रविवार 23 फरवरी घोसी बनाम भगवानपुर के बीच खेला जाएगा ll