देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रोमांचक मुकाबले के साथ ऐनवा टीम सेमीफाइनल में जगह बनाया l


घोषी (जहानाबाद)
घोसी हाई स्कूल के खेल के मैदान पर खेले जा रहे स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला यंग एथलेटिक क्लब इक्किल और शहीद शिवबचन मिथिलेश क्लब येनवा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले के मुख्य अतिथि घोषी थाना अध्यक्ष  ददन प्रसाद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 10वें मिनट में ऐनवा के अभिरंजन कुमार ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, मैच के 30वें मिनट में यंग एथलेटिक क्लब इक्किल के मोहम्मद सनाउल्लाह ने शानदार गोल करते हुए स्कोर को बराबरी पर ला दिया।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक और रक्षात्मक खेल का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 पर बराबर रहा। इसके बाद मुकाबले का फैसला ट्राई-ब्रेकर के जरिए किया गया, जिसमें येनवा ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

मैच के अंत में मुख्य अतिथि ददन प्रसाद को कार्यक्रम संयोजक बैद्यनाथ शरण द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्ट 22” का खिताब विकास (कप्तान) येनवा को और “बेस्ट 11” का खिताब इक्किल के आकाश कुमार को प्रदान किया गया। दोनों टीम के कोच को सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जनक नंदनी शरण, राजेश पटेल, रामबाबू, मोहम्मद साजिद, गौतम,नीरज कुमार, आदित्य शरण, पप्पू यादव, गुड्डू कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

तृतीय मुकाबला त्रिपोलिया गोयल क्लब, केशोपुर नालंदा और आकाश स्पोर्टिंग क्लब, फतेहपुर अमैन के बीच 16 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!