देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह


जहानाबाद
सदर प्रखंड के अंतर्गत संचालित सुलतानी पंडूई में स्थित साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आज काफी भव्यता एवं सुंदर माहौल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ,जिसका विधिवत् उद्घाटन रेड क्रॉस सचिव एवं शिक्षाविद् श्री राजकिशोर शर्मा ,निदेशक एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर के किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने तमाम अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।  इस अवसर पर रेड क्रॉस के सचिव सह शिक्षाविद् श्री राजकिशोर शर्मा ,एवं स्काउट गाइड के हरिशंकर कुमार को बुके प्रदान सम्मानित किया गया। इस अवसर विद्यालय के बच्चियों के द्वारा बार बार विनती करती हूं गाकर स्वागत गीत की प्रस्तुति भी किया गया। इस अवसर पर श्री राजकिशोर शर्मा ने कहा कि सच में यह विद्यालय जिस दृष्टिकोण से संचालित है सच में इसका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की जम कर प्रशंसा की साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का अनुशासन सच में प्रशंसनीय है जिसे सभी शिक्षण संस्थानों को अनुकरण करने की जरूरत है
पूरे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने भी सभी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमेशा बेहतर प्रयास और प्रयोग करना है।
माहौल काफी खुशनुमा और रोमांचक था जिन बच्चों को मेडल,सर्टिफिकेट मिला वैसे तमाम बच्चों के चेहरे पर अलग रंग का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने एक प्रेरक भाषण के साथ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने वार्षिक पुरस्कार समारोह में सभी का स्वागत करते हुए अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह विशेष अवसर हमारे छात्रों की शिक्षा, खेल और पाठ्येतर गतिविधियों में समर्पण, दृढ़ता और उत्कृष्ट उपलब्धियों का उत्सव है।”उन्होंने आगे जोर दिया कि शिक्षा पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़ती है, जो युवा दिमागों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार व्यक्तियों के रूप में आकार देती है।  इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रंजन कुमार सिंह,राहुल शर्मा, सी योगी,रितेश कुमार,राधिका शर्मा,रिंकू कुमारी ,काजल कुमारी, आर्या,नेहा कुमारी ,प्रीति कुमारी आदि सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!