देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

रोटरी गया सिटी ने तीरंदाजो के मदद के लिए दिया 1.51 लाख का चेक,



गया।रोटरी गया सिटी तीरंदाजो के मदद के लिए आई आगे, एक 1.51 लाख का दिया चेक
गया है। नन्हे मुन्ने तीरंदा जो को मदद के लिए रोटरी गया सिटी आगे आई है। शहर के गया कॉलेज खेल परिसर में रविवार को रोटरी गया सिटी 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विपिन चाचाने इन खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान रोटरी गया सिटी के सदस्यों के सहयोग से 1 लाख 51 हजार का चेक तीरंदाजी कोच जयप्रकाश को सौंपा है।
इस दौरान अध्यक्ष राय आनंदवर्धन, सचिव डॉ अमिता सिंह, अमरेश कुमार, डॉ रतन कुमार, कांतेश कुमार सिन्हा, पी पी चखरियार,अरविंद कुमार सिन्हा,डॉ एम एन अंजुम, शिरीष प्रकाश,विकास कुमार सहित अन्य सभी सदस्यों ने कहा कि रोटरी गया सिटी तीरंदाजो को पहले भी मदद करती आ रही है और आगे भी उनके खेल को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद करते रहेगी। यह जो आज राशि दी गई है। उससे खिलाड़ियों के मैदान को लोहे की जाल से चहारदीवारी करने के लिए दिया गया है।
इस दौरान नन्हे तीरंदाजो के प्रतिभा देख डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रभावित हुए और खुद को भी तीरंदाजी करने से नहीं रोक पाए और वह भी तीरंदाजी का आनंद लिये है। उन्होंने अगली बार अपनी पत्नी के साथ आने का भी तीरंदाजो से वादा किया। और हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ सभी सदस्यों ने पौधारोपण भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!