रेड क्रॉस में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया

गया।आज दिनांक 12 फरवरी, 2025 (बुधवार) को रेड क्रॉस भवन में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस, गया के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ है।
आज के इस विशेष चिकित्सा जांच शिविर में पधारे लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल जांच निःशुल्क किया गया है। उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला साथ ही उन लोगों ने रेड क्रॉस के इस प्रयास को काफी सराहा है।
ज्ञात हो कि रेड क्रॉस गया द्वारा विभिन्न सेवाओं के साथ बाजार दर से काफी कम मूल्य पर सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। काफी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. विजय कुमार कारण, डॉ. प्रभात कुमार सिंहा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. राम नरेंद्र कुमार एवं डॉ. अंबुज कुमार के साथ पैथोलॉजी विभाग की टेक्नीशियन अर्पणा कुमारी, एवं राम कुमार मेहता ने सराहनीय योगदान दिया है।
इस अवसर पर सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी एवं कोषाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे हैं।