देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
रंजन ने छोडा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र

कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कुरकुरी गांव निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तरी भाग एक के जिला परिषद सदस्य रंजन यादव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना परित्यागपत्र भी भेजा है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि मैं विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के एक सजग सिपाही के तौर पर काम करता था लेकिन वर्तमान समय में कांग्रेस अपने सिद्धांत से भटक गया है संविधान, विचारधारा और बहुजन समाज के हितों से समझौता हमे अस्वीकार्य है। कॉग्रेस पार्टी अब इन मूल्यों से भटक चूंकि है, और मैं ठगे जाने के लिए तैयार नहीं। अपने आत्मसम्मान और सिद्धांतों की रक्षा करते हुए मैं कॉग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का परित्याग करता हूँ उक्त बातों की जानकारी उन्होंने प्रेस बयान जारी कर दी।


