देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
पूर्व सैनिक सेवा परिषद का बैठक आयोजित

जहानाबाद
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों के द्वारा मलहचक स्थित द विंग्स फाउंडेशन अकादमी स्कूल में मीटिंग का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जेसीओ जितेंद्र शर्मा ने किया।जिसमें काफी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
मीटिंग में पूर्व सैनिकों के मुख्य मुद्दों पर चर्चा किया गया। जिसमें कारगिल चौक के रख – रखाब और लाइट की व्यवस्था ।सैनिक हेल्प डेस्क की स्थापना। सैनिक कल्याण बोर्ड एवम् कैंटीन की स्थापना के बारे में चर्चा किया गया।
मौके पर सचिव संतोष कुमार कोषाध्यक्ष ललन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, राधेश्याम दुबे चितरंजन कुमार, शैलेंद्र कुमार,शैलेश कुमार द्विवेदी,अनिल कुमार सिंहा आदि शामिल हुए।

