देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व जिप सदस्य सह राजद नेता के निधन पर शोक की लहर,     राजद नेताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर किया मार्ल्यापण


जहानाबाद।
          राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पार्षद एवं 20 सूत्री के पूर्व सदस्य ई0 रामाशीष मांझी के अकास्मिक निधन की सूचना मिलते हीं राजद परिवार में शोक की लहर फैल गई। निधन के उपरांत उनका पार्थिव शरीर कारगिल चौक स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया। जहां राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामाशीष मांझी लंबे समय तक जनप्रतिनिधि के पद पर रहे और अपने पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिले के दलित, पिछड़े एवं गरीब-गुरबे लोगों के प्रति समर्पित भाव से उनके समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत रहते थे। वे नेक दिल इंसान के साथ एक सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने कहा कि रामाशीष बाबू अपने कार्यकाल में क्षेत्र का र्स्वांगिण विकास किया था। अपने कार्यकाल हीं नहीं अपने जीवन काल तक लोगों के बीच माननीय बने रहें। यह उनके सामाजिक कार्यशैली को दर्शाता है। उनका निधन पंचायत के साथ-साथ राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रवक्ता डॉक्टर शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के कार्यो में समर्पित रहते थे जिसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी इन्हें नाम से जानते थे। वे राजद के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने बताया कि पार्टी कोष से परिजनों को 5 हजार का सहायता राशि दिया गया. भविष्य में भी पार्टी द्वारा मदद का भरोसा दिया गया. इधर जानकारी मिलते हीं राजद के प्रधान महसचिव विजय साहू ने दूरभाष पर परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिप सदस्य आभा रानी, प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल यादव, विनोद यादव, बैकुण्ठ यादव, अनिल पासवान, अरविंद चन्द्रवंशी, राजप्रेम यादव, रंजीत पासवान, अशोक कुमार वर्मा, विजय मंडल, रामकृत दास, उपेन्द्र वर्मा, अवधेश यादव, मधेश यादव, रमेश यादव, सूर्यदेव यादव, सोनू राधे, अम्बिका यादव, मोहन सिंह, सुरेश यादव, फतो खॉ, वकील यादव, कामिल अख्तर सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!