देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
मानिकपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान


कुर्था (अरवल)अरवल पुलिस अधीक्षक डॉ0 इनामुल हक मैंगनु के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत मानिकपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोनी डाक स्थान के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान वाहन चालकों से जुर्माने की राशि भी वसूल की गई। इस बाबत मानिकपुर थानाध्यक्ष पीयूष जयसवाल ने बताया कि अरवल एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को कोनी डाक स्थान के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान दोपहिया वाहन व चार पहिया वाहन चालकों से विभिन्न कागजात डिक्की की जांच की गई साथ ही कागजात व यातायात के नियमों को पालन न करने वाले वाहन चालकों से 2000 रुपये की जमाने की राशि भी वसूल की गई वाहन चेकिंग अभियान में मानिकपुर थानाध्यक्ष के अलावे अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।