देशबिहारलोकल न्यूज़
“मैं हूं साहित्यकार” विषय पर परिचर्चा

मखदुमपुर (जहानाबाद)
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत् सुरक्षित शनिवार में आयोजित कार्यक्रम में जल एवं भूमि संरक्षण, वायु प्रदुषण और पेड़-पौधों के संरक्षण पर चर्चा की गयी।वही बैगलेस डे पर मध्य विद्यालय सबदलपुर में ” मैं हूं साहित्यकार” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग लिये। प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा अंसिका तिवारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय और शनि कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया। उक्त परिचर्चा में शिक्षक धनंजय कुमार,अन्वेष कुमार गौतम और प्रिया कुमारी निर्णायक मंडली में शामिल थे।