माई बहन योजना को लागू करेगी राजद

अरवल, राजद पंचयती राज विभाग के प्रदेश सचिव अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में जिला के ग्रामीण इलाकों में जनता के बिच पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा लिए गए निर्णय का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इस संबंध में उन्होंने एक निजी होटल में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि राजद कि सरकार बनने पर राज्य के सभी माताओ बहनो को 25 सौ रुपये दिया जायेगा. साथ ही दिव्यांग जनो को और वृद्धिजनों को पंद्रह सौ रुपये प्रति माह पेंशन दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने पर राज्य के युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जायेगा. अल्प समय कि सरकार बनने पर शिक्षक बहाली बीपीएससी से किया गया. पहले भी जब राजद कि सरकार बिहार में थी तो बीपीएससी से शिक्षकों कि बहाली कि गयी थी. लालू के कहने पर ही आज बिहार में बीपीएससी से शिक्षकों कि बहाली कि गई है. उन्होंने कहा कि राजद सरकार में किए गए कार्यों को हमलोग जनता के बिच लेकर जा रहे है दो दिन कुर्था और करपी में और आज से अरवल और कलेर प्रखंड के गावों में जाकर आम जनता को जानकारी देंगे.
इस मौके पर रंजीत पासवान, कमलेश पासवान, संतोष कुमार, जहानाबाद नगर पार्षद अशोक पासवान,, बादल पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे.