देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

लंबे समय के बाद गया में जीतन राम मांझी के कार्यकाल में बह रहा विकास की बयार : रोमित कुमार



हम पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सांसद प्रतिनिधि रोमित कुमार ने गया के विकास की रफ्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि, बिहार के गया लोकसभा क्षेत्र में लंबे समय के बाद विकास की बहार आई है गया के लोग लंबे समय से ऐतिहासिक विकास के इंतजार में थे । हर बार चुनाव होता था जनप्रतिनिधि बदलते थे लेकिन गया में कोई ऐतिहासिक विकास नहीं हो सका था । जीतन राम मांझी के इस कार्यकाल में विकास की बहार आई है । निश्चित तौर पर जीतन राम मांझी के द्वारा किए गए प्रयासों से गया में अभूतपूर्व विकास की कल्पना की जा रही है और आने वाले दिनों में लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा । गया में किए जा रहे कार्यों से जीतन राम मांझी की पार्टी हम लोकप्रिय हो रही है और जनता का विश्वास हम पार्टी पर बढ़ता जा रहा है । आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में हम पार्टी की मजबूत उपस्थिति पूरे बिहार में दिखेगी,20 से अधिक उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में विधायक चुन कर विधानसभा पहुंचने का काम करेंगे । रोहित कुमार ने कहा कि बिहार की महान जनता ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य करते हुए देखा है और गया के सांसद के तौर पर भी कार्य करते हुए देख रहे हैं । इससे बिहार की जनता को विश्वास हो गया है कि जीतन राम मांझी की पार्टी हम अगर विधानसभा में मजबूत उपस्थिति रखेगी तो जनता का तेजी से विकास होगा जनता के सभी कार्य किए जाएंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!