जनता दरबार में 60 आवेदन हुए प्राप्त, त्वरित निष्पादन का आदेश

जहानाबाद
अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राकेश कुमार द्वारा विकास भवन के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, अभिलेखागार , राशन कार्ड एवं अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है।
आज के जनता दरबार में आवेदक राम प्रताप पासवान अपनी भूमि पर दखल कब्जा दिलाने, मुन्ना कुमार भूमि विवाद, रवींद्र शर्मा परिमार्जन के लिए, कुमारी मोनी शेखर जन्म प्रमाण पत्र ,सरिता देवी आवास योजना से, सूबेदार सिंह द्वारा नीलाम वाद ,कौशलेंद्र शरण द्वार नियुक्ति एवं अन्य परिवादियों ने संबंधित मामले का आवेदन दिया गया।
जनता दरबार में आए सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता द्वारा पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके।