जहानाबाद जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन को सर्वजन दवा सेवन अभियान का आगाज़ : सिविल सर्जन

जहानाबाद
जहानाबाद जिला में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन यानि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रिशेन —एमडीए अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान लक्षित आबादी को अल्बेंडाजोल तथा डीईसी दवा का सेवन कराया जायेगा। जिला की 10 लाख 68 हजार 30 आबादी को फाइलेरियारोधी दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान कार्य में 899 आशा स्वास्थ्यकर्मी तथा 28 आंगनबाड़ी सेविकाएं नियुक्त की गयी है। लगायी गयी हैं। एमडीए अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 52 सुपरवाइजर होंगे। 890 स्कूलों में छात्र—छात्राओं को दवा सेवन कराया जाना है। एमडीए अभियान हुलासगंज, जहानाबाद सिकरिया, जहानाबाद शहरी क्षेत्र, काको, मखदूमपुर, ओकरी और रतनी फरीदपुर में चलेगा। यह बातें सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद ने सीफार द्वारा आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि दवा का सेवन खाली पेट नहीं कराना है। नाश्ता या खाना खाकर ही दवा सेवन करें। अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खानी है। दवा सेवन के बाद चक्कर या उल्टी शरीर में माइक्रोफाइलेरिया की मौजूदगी के लक्षण होते हैै। दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। स्वास्थ्यकर्मियों को अपने सामने ही दवा का सेवन कराना है। इस मौके पर डीपीएम मोहम्म्द खालिद हुसैन, डीवीबीडीसीओ डॉ विनोद, डीआईओ डॉ प्रमोद, वीबीडीसी दिक्षा, पीरामल से रविरंजन, सीफार से शिकोह तथा पल्लवी सहित सात फाइलेरिया मरीज भी उपस्थित थे।
सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र प्रसाद द्वारा जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने फाइलेरिया की दवा सेवन करने के प्रति आमजन को प्रेरित करने के लिए जनजागरूकता रथ को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

