देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने किया विभागीय समीक्षा


जहानाबाद
माननीय प्रभारी मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार -सह- प्रभारी मंत्री, जहानाबाद जिला श्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा माननीय सदस्य, बिहार विधान पार्षद, माननीय विधायकगण, संबंधित पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया।
          बैठक में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चयनित पथों के प्रगति कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें घोसी विधानसभा क्षेत्र के घोसी प्रखंड में 22, हुलासगंज प्रखंड में 15 तथा मोदनगंज प्रखंड में 12 पथ, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के जहानाबाद सदर प्रखंड में 16  एवं रतनी फरीदपुर प्रखंड में 34 तथा मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के काको प्रखंड में 35 तथा मखदुमपुर में 33 इस प्रकार जहानाबाद जिले में 167 पथों का चयन किया गया है, जिसका लंबाई 275.719 किलोमीटर है तथा प्राक्कलित राशि 22751.743 लाख रुपए है। माननीय मंत्री द्वारा कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया गया कि जिस पथ का मरम्मती अवधि समाप्त हो गया है और वो खराब स्थिति में है, वैसे पथ को योजना में चयनित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में माननीय विधायक, घोसी श्री रामबली सिंह यादव ने बताया कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में रूपाविगहा से देहुनी लगभग 10 किलोमीटर पथ बनाने की आवश्यकता है। माननीय मंत्री द्वारा इसे अगले वित्तीय वर्ष में योजना में शामिल करने का निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बैठक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग से पूछा गया वैसे कितने पथ है, जिसपर परिचालन काफी अधिक है और उसे मुख्य पथ से जोड़ा जा सकता है। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिले में 30 पथ है, जिसपर वाहनों का परिचालन अधिक है और उसका निर्माण कराया जाना है। माननीय मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि पथों का सर्वे कर, 10 वैसे पथ को चिन्हित करें, जिसके निर्माण से आमजनों को सहुलियत हो सकती है तथा उसके डीपीआर को तैयार कर उसे योजना में लेने का निर्देश दिया गया।
     बैठक में माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्देशित किया गया कि जो संवेदक पथों के निर्माण कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं। साथ ही 30 पथ जो 31 मार्च को मरम्मती से बाहर आ रहे हैं उसे 10 पथों जो मुख्य पथ को जोड़ रहा है उसे  योजना में लेने निर्देश दिया गया। साथ ही पथों के निर्माण कार्य वाले मेटेरियल के गुणवत्ता एवं मानकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।


   
    
      उक्त बैठक में माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सह जहानाबाद जिला के प्रभारी मंत्री, माननीय सदस्य, बिहार विधान पार्षद डॉ० प्रमोद कुमार, माननीय विधायक, जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, माननीय विधायक, घोसी श्री रामबली सिंह यादव, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, माननीय जिला परिषद अध्यक्षा, जहानाबाद श्रीमती रानी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!