गया के पुलिस लाइन रोड में किडजी स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ

गया शहर के पुलिस लाइन रोड में शनिवार को जी लर्न ग्रुप के किडजी स्कूल का उद्घाटन किया गया। विद्यालय का उद्घाटन सिटी एसपी रामानंद कौशल, कीर्ति चक्र से सम्मानित कर्नल पंकज कुमार, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह तथा पूर्व प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर किडजी टीम की ओर से पूर्वी जोन प्रमुख अभिषेक बनर्जी, आभा जुल्का, नीरज कुमार, सिद्धार्थ कुमार ने भी उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। विद्यालय के निदेशक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि किडजी की यह शाखा बच्चों को प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 5 तक की शिक्षा उपलब्ध कराएगा। बिहार में यह किडजी का दूसरा स्कूल है जो बच्चों को एलिमेंट्री तक की शिक्षा देगा। पुलिस लाइन रोड में किडजी स्कूल खुलने से पुलिस लाइन के आस-पास रहने वाले लोगों में भी अच्छी शिक्षा को लेकर विश्वास दिखाई दे रही थी।आए हुए लोगों ने कहा कि किडजी स्कूल के शाखा खुलने से अब हम लोगों के बच्चों को घर के बगल में ही अच्छी शिक्षा मिल सकेगी । शुरूआती पढ़ाई के लिए बच्चों को अब दूर नहीं भेजना पड़ेगा किड्स स्कूल हम लोगों के बच्चों को खेल-खेल में शुरूआती शिक्षा देने का काम करेगी यह बहुत ही खुशी की बात है ।
