एस एस कालेज के पूर्व प्राचार्य डा सुधीर कुमार मिश्र को इंडोनेशिया में किया गया सम्मानित

जहानाबाद
स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो० डॉ० सुधीर कुमार मिश्र को इंडोनेशिया के उद्यन विश्वविद्यालय के द्वारा बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। विमर्श का मुख्य विषय “2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भरता के लिए रणनीति” रहा। प्रो० मिश्र ने अपने विद्वतापूर्ण व्याख्यान के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को संभव बनाने के लिए हमारे देश के विकास से जुड़े सभी अंगों , तत्वों व हितधारकों की गतिशीलता व निरंतरता पूरी तीव्रता के साथ बनाएं रखने होगी। तीव्र आर्थिक व समावेशी सामाजिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और शोध, पर्यावरण व जैव-विविधता का संरक्षण , जलवायु परिवर्तन संबंधित अडिग प्रतिबद्धता के साथ धारणीय विकास के द्वारा इस महान उद्देश्य को प्राप्त करना संभव है। प्रो० मिश्र को अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित होने पर महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
