देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एस एन कालेज में सेमिनार का आयोजन


जहानाबाद

शहर के प्रमुख कॉलेज एस० एन० सिन्‍हा कॉलेज, जहानाबाद के प्‍लेसमेंट सेल और आई० क्‍यू० ए० सी० एवं कोडिंग एज संस्‍था के साथ आज एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “कैरियर पाथ: गाईडिंग योर जर्नी टू सक्‍सेज।” इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर के विभिन्न पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन देना और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना था।
सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अरूण कुमार रजक, आई० क्‍यू० ए० सी० समन्‍वयक और महाविद्यालय का वित्तेक्षक प्रो० (डॉ०) सुबोध कुमार झा, बी० सी० ए० समन्‍वयक डॉ० शशिधर गुप्‍ता और प्‍लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ० बब्‍लू कुमार के द्वारा किया गया। अपने भाषण में अर्श आलम ने विद्यार्थियों को इस आयोजन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी समय में सही करियर का चुनाव और मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सही अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकें।”
आई० क्‍यू० ए० सी० समन्‍वयक प्रो० सुबोध कुमार झा ने कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों खासकर बी० सी० ए० के बच्‍चों के लिए जॉब पाने का बेहतरीन मौका है और मुझे पूरी उम्‍मीद है कि आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठायेंगे।
बी० सी० ए० के समन्‍वयक डॉ० शशिधर गुप्‍ता ने कहा कि यह एक सतत प्रयास है जो आगे भी जारी रहेगा।
प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ० बब्‍लू कुमार ने कहा, “हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हम विद्यार्थियों को उनके करियर की सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर पा रहे हैं। इस तरह के सेमिनार उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस सेमिनार में विभिन्न प्रमुख  विशेषज्ञों और करियर काउंसलरों ने अपने अनुभवों और ज्ञान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विशेषज्ञों ने यह बताया कि कैसे सही मार्गदर्शन और अवसरों की पहचान से कोई भी विद्यार्थी अपने करियर में ऊंचाईयों तक पहुंच सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कोडिंग एज के द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार से संबंधित विभिन्न टूल्स, जैसे रिज्यूमे निर्माण, इंटरव्यू की तैयारी और अन्य आवश्यक कौशल पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, इस सेमिनार में प्लेसमेंट प्रक्रिया और उद्योग में वर्तमान ट्रेंड्स पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विभिन्न विषय के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए, जिससे विद्यार्थियों को करियर के लिए आवश्यक टिप्स और रणनीतियों के बारे में समझने का मौका मिला।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अरूण कुमार रजक के साथ शिक्षकगण प्रो० (डॉ०) सुबोध कुमार झा, डॉ० अख्‍तर रोमानी, डॉ० एन० पी० सिंह,  डॉ० शशिधर गुप्‍ता, डॉ० बब्‍लू कुमार, प्रो० ओम प्रकाश वर्मा, डॉ० सुनिल कुमार, मो० इंतखाब आलम, श्रीमति कुमकुम कुमारी, डॉ० कबिन्‍द्र भगत, डॉ० ज्‍योर्तिमय, डॉ० सुमन कुमारी, डॉ० यास्मिन बानो, डॉ० शोभा रानी, श्री पंकज कुमार, श्री शिवम कुमार, मो० तल्‍हा तथा महाविद्यालय के अन्‍य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उद्योग के पेशेवरों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!