देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों के स्वजनों को किया गया सम्मानित

जहानाबाद
शहर के गांधी मैदान में रविवार की शाम एक गौरवान्वित करने वाले कार्यक्रम आयोजित की गई। शहादत ग्रुप द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में प्रदेश के 11 वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनके स्वजनों को सम्मानित किया गया। देशभक्ति की रस में पूरी तरह सराबोर यह कार्यक्रम वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए लोगों की आंखों को नाम कर रहा था। इस दौरान देश भक्ति गीत और गाने से लोगों की भुजाएं देश पर मर मिटने के लिए फरफराने लगे । अपनों के खोने वाले लोग इस मंच से सम्मानित होकर भाव बिभोर हो रहे थे। इस दौरान भागलपुर के रहने वाले अमर जवान रतन कुमार ठाकुर, पटना मसौढ़ी के रहने वाले संजय कुमार सिंह, आरा पीरों के रहने वाले मोजाहीद खान, जहानाबाद घोसी के रहने वाले ओमप्रकाश पासवान, अरवल की वीर बेटी कविता कुमारी, अरवल के ही मेजर मनोज कुमार, जहानाबाद के पवन कुमार, जहानाबाद के वीरलाल लव कुश शर्मा, जहानाबाद के कल्पा निवासी गोपाल शर्मा तथा जहानाबाद के ही कैप्टन अमित कुमार चंदन के स्वजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर स्वजन की आंखें नम हो रही थी। साथ ही साथ उन्हें इस बात का गर्भ महसूस हो रहा था की उनके परिवार में ऐसे लाल जन्म लिए जिस पर पूरा देश अभियान करता है।
