बिहार को गौरवशाली राज्य बनाने के लिए सामाजिक चेतना जरूरी : विनय सिंह

कुर्था (अरवल) बिहार को गौरवशाली राज्य बनाने के लिए सामाजिक चेतना जरूरी क्योंकि यही एक माध्यम है जिससे बिहार में परिवर्तन का अपने गौरवशाली राज्य को बदहाली से बचने का तथा सामाजिक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पतन रोकने का माध्यम है उक्त बातें शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में सामाजिक चेतना अभियान को लेकर वरिष्ठ आईपीएस व महापरिवर्तन आंदोलन के प्रणेता विनय कुमार सिंह कहीं उन्होंने कहा कि इसी के प्रयास से प्रखंड शिष्ट मंडल समिति एवं जिला शिष्ट मंडल समिति की तरह आज ‘राज्य शिष्ट मंडल’ समिति पूरी तरह अस्तित्व में आ चुकी है। इस समिति का अपना व्हाट्सप्प ग्रुप भी निर्मित हो गया। प्रखंड स्तर की वैसी सामूहिक समस्या जिसका समाधान जिला स्तर से भी संभव नहीं हो पाया है, वैसी समस्याओं को राज्य शिष्ट मंडल के पास भेजा जायेगा।
राज्य शिष्ट मंडल से जुड़े गणमान्य डीजीपी, प्रधान सचिव, मुख्य सचिव अथवा सम्बंधित मंत्री से मिलकर इन समस्याओं को उनके संज्ञान में देगी। और उसके निराकरण का प्रयास करेगी।