देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा

बाल विद्या मंदिर विद्यालय में आज माँ सरस्वती की पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं समस्त शिक्षक गण ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।
विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “माँ सरस्वती विद्या और ज्ञान की देवी हैं। उनकी कृपा से ही विद्यार्थियों को सफलता मिलती है। हमें शिक्षा के साथ संस्कारों को भी अपनाना चाहिए।”
प्रधानाचार्या कंचन माला कुमारी ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “इस अवसर पर हमें ज्ञान के प्रति समर्पण और मेहनत का संकल्प लेना चाहिए।
