देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अश्विनी शर्मा बने जहानाबाद जदयू के नगर अध्यक्ष


जहानाबाद

जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के अनुशंसा पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अश्विनी कुमार को प्रदेश नेतृत्व ने जहानाबाद नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को नगर स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

अश्विनी शर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे समता पार्टी के कार्यकर्ता रह चुके हैं और पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।

जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि अश्विनी शर्मा की सक्रियता और संगठन कौशल से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अश्विनी कुमार नगर स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे और जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में अहम योगदान देंगे।

इस मौके पर जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस, जय प्रकाश चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल, पंकज कुमार , कार्यालय प्रभारी मुरारी यादव,रणधीर पटेल , गुड्डू कुशवाहा ,चंदन कुमार, प्रवक्ता अभिजीत आनंद ,सुनील पांडेय  सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अश्विनी कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!