अनुग्रह मेमोरियल महाविद्यालय गया में नए प्रभारी प्रधानाचार्य भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष पदभार ग्रहण किए

गया।अनुग्रह मेमोरियल महाविद्यालय गया में नए प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनंत कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नए प्रभारी प्रधानाचार्य को माला पहना कर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया है ।पदभार ग्रहण करने के साथ प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं इस महाविद्यालय में कार्यरत होने के कारण महाविद्यालय के सभी समस्याओं से अवगत हूं। मैं पूरी कर्तव्य निष्ठा और क्षमता के अनुसार अपने कार्यभार का निर्वाहन करूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता है की विद्यार्थी पठन पाठन हेतु कॉलेज आए साथ ही कॉलेज द्वारा समय समय पर आयोजित को-करिकुलर एक्टिविटीज मे भाग ले।इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार सिंह इतिहास विभाग, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ नीरज कुमार कमल भौतिकी विभाग,डॉ अमृतेन्दु घोषाल, अंग्रेजी विभाग,डॉ धनेश्वर राम, डॉ मोहन सिंह, मनोविज्ञान विभाग, डॉ पार्थसारथी, इतिहास विभाग, डॉ उमा शंकर सिंह, हिंदी विभाग डाॅ दिलीप कुमार पाली विभाग,डाॅ राजेश रंजन पाण्डेय, डॉ निधि त्रिपाठी रसायन विभाग,डॉ किशोर कुमार पासवान, राजनीतिशास्त्र विभाग, डाॅ मीनाक्षी, डॉ सियाराम शरण गुप्त, डॉ विनोद कुमार सिंह , अर्थशास्त्र विभाग, डॉ प्रवीण कुमार सिंह, जंतु विभाग,श्री अनिल कुमार सिंह, डाॅ दीपक कुमार मिश्र, , डाॅ वृजमोहन सिंह शिक्षा विभाग, श्री विकास प्रताप सिंह, श्री अमरेश कुमार सिंह,श्री अनिल कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
