90 वर्ष से ऊपर के मतदाता का भौतिक सत्यापन कराने का तैयारी पूर्ण

जहानाबाद
आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग की ओर से तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार सभी तैयारीयाँ शुरू कर दी गई है। निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निदेशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले में 90 वर्ष से ऊपर उम्र के लगभग 3500 मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाना है।
इस सत्यापन के क्रम में सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को अपने मतदान केंद्र अंतर्गत 90 वर्ष के सभी मतदाताओं का सत्यापन करना है। सत्यापनोपरांत मतदाता के अनुपस्थित अथवा मृत होने की स्थिति में प्रपत्र 7 एवं उम्र में संशोधन किए जाने हेतु प्रपत्र 8 भरते हुए नियमानुसार नाम हटाने अथवा उम्र में संशोधन करने कारवाई की जानी है। इस कार्य का उद्देश्य मतदाता सूची में विद्यमत विसंगतियों को दूर किया जाना है ताकि आगामी निर्वाचन के क्रम में मतदान प्रतिशत में वृद्धि दर्ज करते हुए मतदान प्रक्रिया को और समावेशी बनाया जा सके। विदित हो कि विगत लोकसभा निर्वाचन 2024 के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदया के कुशल नेतृत्व में जहानाबाद जिले में मतदान प्रतिशत में सराहनीय वृद्धि दर्ज की गई थी ।
उक्त कार्य को संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जहानाबाद, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जहानाबाद एवं अनुमंडल पदाधिकारी की देखरेख में पूर्ण किया जाना है। विभागीय निदेश के आलोक में इस समयबद्ध गतिविधि के निष्पादन हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जहानाबाद जिला द्वारा सभी बीएलओ को मोबाइल आधारित इस कार्य हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया है।
