देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

5 मार्च को जहानाबाद में आएगा जदयू का कर्पूरी रथ”


जहानाबाद
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का विशेष ” *कर्पूरी रथ”* 5 मार्च को जहानाबाद पहुंचेगा। इस रथयात्रा का नेतृत्व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी कर रहे हैं, जो पूरे बिहार में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय चौरसिया के नेतृत्व में जहानाबाद में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान 5 मार्च और 6 मार्च को जिले के कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा।

इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक जदयू जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

यह रथयात्रा अतिपिछड़ा समुदाय को संगठित करने, उनके मुद्दों को उजागर करने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

इस बैठक में प्रदेश महासचिव राजू सिंह,अभियान प्रभारी राजू पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा पप्पू मुखिया,प्रदेश महासचिव मनोज चंद्रवंशी,रामनरेश कुशवाहा,पंकज कुमार राकेश,प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार बीक्कू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!