तेली साहू समाज मिलन समारोह में समाज को आगे ले जाने पर हुई चर्चा

जहानाबाद।
तेली साहू समाज का मिलन समारोह रविवार को शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी समाज के गन्यमान्य उपस्थित हुए। हजारों की संख्या में जुटे समाज के लोगों ने मिलन समारोह में चर्चा करते हुए समाज को आगे ले जाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने इसके लिए समाज को एकजुट करने और समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्ति की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज के बच्चे ऊंची शिक्षा हासिल कर अच्छे पद पर काबिज नहीं होंगे तब तक समाज का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले समाज में शिक्षा की ओर झुका हुआ है और समाज के लोग अच्छी शिक्षा हासिल कर रहे हैं लेकिन इसमें और भी आगे बढ़ाने की जरूरत है।
मारवाड़ी धर्मशाला में तेली समाज के द्वारा दही चूड़ा तिलकुट भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें जहानाबाद के तेली समाज के हजारों लोगों ने लुपत उठाया। प्रदेश से आये हुए तेली समाज की नेत्री और प्रदेश जदयू की महासचिव कंचन गुप्ता ने बोला कि जहानाबाद समाजिक संगठन को एकजुट करके समाज को मजबूत बनाइये एवं राजनीति में भागीदारी सुनिचित कीजिये। पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि पटना के मिलर हाई स्कूल में 9 फरवरी को तेली हूकर रैली में भाग लेकर राजनीति में उचित भगिदारी मांगी जाए ताकि सभी पार्टिओ को यह समाज अपनी ताकत दिखाएं । समारोह में शामिल प्रदेश वैश्य अध्यक्ष सुंदर साहू, युवा अध्यक्ष नित्यनाद गुप्ता, अध्यक्ष दामोदर जी , अजय गुप्ता, वार्ड पार्षद शैलेश कुमार वार्ड पार्षद विजय साव, वार्ड पार्षद धनंजय साव, मोनू कुमार ,धर्मेन्द्र गुप्ता, संजय साहू और राज कुमार सहित समाज के अन्य नेता उपस्थित थे।