टीचिंग लर्निंग मैटेरियल मेला का आयोजन

घोषी (जहानाबाद)
घोसी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के प्रांगण में टीचिंग लर्निंग मैटेरियल मेला का आयोजन किया गया. इस मेले का उदघाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक नागमणि अखिलेश के द्वारा किया गया. अपने उदबोधन में बीपीएम नागमणि अखिलेश ने कहा कि टीएलएम के जरिए शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं. इस मेले में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए कई तरह के टीएलएम बनाते हैं. मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि टीएलएम मेले में शिक्षकों को नए कौशल विकसित करने का मौका मिलता है. प्रखंड स्तर पर सरकारी स्कूल के शिक्षकों के बीच एक प्रतियोगिता होगी जिसमें वे दिखाएंगे कि बच्चों को सिखाने के लिए नई तकनीकों के प्रयोग में वे कितना हुनरमंद हैं. संकुल व्यवस्थापक अनिल कुमार कि अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य विद्यालय डहरपुर के प्रधानाध्यापक सहेंद्र कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय गंधार मठ के प्रभारी मंटू कुमार को टीएलएम के उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रुप में चयनित किया गया. इस अवसर पर संकुल समन्वयक फैज अख्तर, सत्यम कुमार, शक्ति कुमार, संजय कुमार सहित संकुल के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के चयनित शिक्षक उपस्थित थें.