समाजसेवी चंदन यादव ने ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

जरूरतमंदों की सेवा कर मिलता है आत्मीय सुख- चंदन
कहा, गरीब व असहाय की सेवा हीं सबसे बड़ा धर्म
जहानाबाद। कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को राहत मिले इस उद्देश्य से समर्थवान लोग लगातार आगे आ रहे हैं। उनके द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव ने सदर प्रखंड के मुस्तीचक गांव में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान चंदन कुमार यादव ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम लोगों को यदि भगवान आर्थिक रूप से थोड़ा सबल बनाया है। यह कर्तव्य बनता है कि समाज में उन लोगों की मदद करें जो जरूरतमंद है। इस कड़ाके की सर्दी मे कई लोगों के पास अभी भी पर्याप्त कपड़े नहीं है। नौरू पंचायत के वैसे लोगों को चिन्हित कर कंबल प्रदान किया गया है। इसके पीछे हमारी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा की सोच हमें यह कार्य की प्रेरणा दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि आगे भी इस तरह लोगों की सेवा करते रहें। इस दौरान कंबल प्राप्त करने वाले जीवतमंद काफी खुश नजर आ रहे थे। कंबल प्राप्त कर जरूरतमंद चंदन कुमार यादव को आभार जाता रहे थे। उन लोगों का कहना था कि समाज में ऐसे लोग जब तक रहेंगे गरीबों के कष्टों का निवारण होता रहेगा। लगभग 12 सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं कंबल वितरण में शामिल होने पहुंचे राजद प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करना सराहनीय कदम है। चंदन यादव की जितनी भी प्रशंसा की जा वह कम होगा। उन्होंने कहा कि वे आगे भी सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहें और गरीब-असहाय लोगों की दुआ उनको मिलती रहेगी। कंबल वितरण कार्यक्रम में मांदलि पंचायत के मुखिया बबलू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मीरा यादव, मरछू रविदास, विमल यादव, मनोज यादव, सूबेलाल यादव, दिनेश यादव, राकेश कुमार, किशुनधारी यादव, मंजू यादव, राजा बाबू, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
