स्काउट गाइड कार्यालय में में आयोजित हुआ कार्यशाला

जहानाबाद
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में जिला स्तरीय स्वतंत्र दल और स्वतंत्र कंपनी का गठन एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड सह सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जहानाबाद राजकिशोर प्रसाद ने करते हुए कहे कि छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास का बढ़ावा स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से मिलता है, इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक मानस विद्यालय वभना नवल कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्काउट- गाइड प्रशिक्षण शिक्षा का अभिन्न अंग है, जिससे छात्र-छात्रा टीमवर्क, नेतृत्व कौशल, सहयोग निर्माण की शिक्षा प्राप्त कर शैक्षणिक, प्रशासनिक और सामाजिक रूप से तैयार होकर देश के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार होते है।
मौके पर उपस्थित हरिशंकर कुमार ने कहा की स्काउट- गाइड प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण कदम है, इसका यूनिट सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर गठन आवश्यक है, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने पत्र निर्गत किया है।
इस अवसर पर शिक्षक सुजीत कुमार, सहायक जिला संगठन आयुक्त शुभम कुमार के साथ सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लिया, जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी उर्फ कृष्ण मुरारी शर्मा ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
