सिविल सर्जन ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

जहानाबाद
जहानाबाद जिला में मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। प्रशिक्षण सत्र का उद्घघाटन सिविल सर्जन , डॉ देवेन्द्र प्रसाद के द्वारा किया गया ।
इस प्रशिक्षण में सभी स्वास्थ्य संस्थान के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ,अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उतप्रेरक एवं ए0 एन0 एम0 को प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण मे पीरामल स्वास्थ्य के रवि रंजन कुमार के द्वारा एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद से सुनील कुमार, जिला योजना समन्वयक के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के 9 वीं तारीख़ को PMSMA आयोजित किया जाता है तथा 9वीं तारीख़ को जाँच के क्रम मे पाए गए High Risk Pregency के मामलों का follow up 21वीं तारीख़ को किया जाता है।
जिसका प्रतिवेदन पोर्टल पर अपडेट किया जाता है।
सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसे सुनिश्चित करने के लिए जिला के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
