शिक्षाविद डॉ एस के सुनील व जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव 15 जनवरी को थामेंगे हम का दामन

जहानाबाद
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की चर्चा इन दिनों जहानाबाद में जोरों पर है कई दलों के लोग समाजसेवी बुद्धिजीवी हम पार्टी में शामिल हो रहे हैं 15 जनवरी 2025 को बसंतपुर शकूराबाद में होने वाले जहानाबाद विधानसभा सम्मेलन में शिक्षाविद डॉक्टर एस के सुनील व जहानाबाद के पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की की उपस्थिति में हम पार्टी का दामन थामेंगे इस बात की पुष्टि करते हुए हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की 15 जनवरी को शकूराबाद के बसंतपुर में जहानाबाद विधानसभा का सम्मेलन है जिसमें डॉक्टर एस के सुनील व पूर्व एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव शामिल होंगे और 19 जनवरी को जहानाबाद के गांधी मैदान में जिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें और भी कई दिग्गजो के शामिल होने की संभावना है।।।।
