संविधान गौरव अभियान का हुआ कार्यक्रम

जहानाबाद
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया में भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती सह संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि बिहार भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रवीण तांती रहे। जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि करके कार्यक्रम का विधीवत शुरुआत किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने किया। मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया। अतिथियों ने अपने वक्तव्य मे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसीहा थे। वह हमेशा समानता, बंधुत्व और सभी के लिए न्याय में विश्वास रखते थे, उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल गरीबों एवं बंचितों के हितो में किया।
इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह संयोजक रामसुभग शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, कविन्द्र प्रजापति, कृष्ण मुरारी, मंत्री मुन्नी चंद्रवंशी, मनोज पासवान,पुष्पा कश्यप, कोषाध्यक्ष जेपी केसरी, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, महेंद्र कुमार,प्रवक्ता रवि शंकर चौहान,जिला सदस्यता सहयोगी सर्वेश वर्मा,शुभमराज मिठू,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि शेखर मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,कुणाल गुप्ता, चितरंजन कुमार, रुपेश ठाकुर, कौशलेन्द्र पांडे,शिंकू देवी, आदित्य पाण्डेय, रणजीत कुमार, रणधीर कुमार,सुनील पासवान,दिनेश कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।