साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में थर्ड फॉर्मेटिव असेसमेंट परीक्षा का परीक्षाफल के साथ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

जहानाबाद
शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि बच्चों को हमेशा बेहतर चीजों के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर जब तक आप जिज्ञासा नहीं डालेंगे तब तक आप एक बेहतर परिणाम की परिकल्पना नहीं कर सकते।
इस उक्त अवसर पर बच्चों के साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने कहा कि विद्यालय का प्रयास और दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत जारी है जिसका ही परिणाम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में अभिभावकों की जागृति काफी बढ़ी है जिससे बच्चों के अंदर बेहतर आत्मविश्वास का लेबल भी बढ़ा।
उन्होंने ग्रामीण इलाके के साथ शहरी इलाके के अभिभावकों से अपील किया कि 28 जनवरी को विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर जायदा से जायदा संख्या में जुड़ने की अपील भी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया गया। इस थर्ड फॉर्मेटिव परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों में लवली कुमारी,विकास कुमार,वैष्णवी कुमारी, अनिकेत कुमार, रवि रंजन कुमार,नवीन शंकर वर्मा ,सोनू कुमार, करण कुमार,रघुवंश प्रसाद सिंह,स्वीटी कुमारी आदि बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उक्त अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजन कुमार सिंह,राहुल शर्मा,चंद्रेश योगी, करण कुमार , रितेश रंजन,निर्भय सिंह, रिंकू कुमारी,काजल ,नेहा ,आर्या,वैष्णवी, स्वीटी ,राधिका आदि शिक्षक एवं सैकड़ों बच्चों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति थी।

