साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पहले एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए 100 बच्चों में 70 बच्चों का हुआ नामांकन !!

*संयोजक अनुभव सिंह ने कहा कि सुविधा कभी सफलता की गारंटी नहीं हो सकती*!!
जहानाबाद
सदर प्रखंड के अंतर्गत संचालित सुलतानी पंडूई में स्थित साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में फर्स्ट एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में प्रातः काल से ही विभिन्न गांवों के अभिभावकों का पहुंचना बच्चों के साथ शुरू हो गया था। विद्यालय प्रबंधन भी अभिभावकों के सुविधा में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था।सभी अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर काफी जिज्ञासा देखा गया। सभी नए बच्चों का स्वागत विद्यालय के शिक्षकों ने मस्तक पर तिलक लगाकर लिया। सभी बच्चों एडमिशन टेस्ट के साथ प्री प्राइमरी के बच्चों के साथ अभिभावकों का भी इंटरव्यू लिया गया उसके उपरांत बच्चों का नामांकन सिलसिलेवार ढंग से हुआ। इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाके का यह एक मात्र विद्यालय है जो एंट्रेंस परीक्षा लेकर एवं बच्चों के गतिविधि से संतुष्ट होकर ही नामांकन ले रहा है साईं सेंट्रल एडमिशन के दौरान सभी मानकों का ध्यान रखा। उन्होंने यह भी कहा कि साईं सेंट्रल पूरी गंभीरता से बच्चों के कृत संकल्पित है और बच्चों के लिए हमेशा उनके बेहतर भविष्य के समय को देखते हुए बदलाव किए जा रहे है। उन्होंने जानकारी दिया कि हमारे फर्स्ट एंट्रेंस एग्जाम में करीब 75 बच्चों का एक दिन में नामांकन हुआ जो विद्यालय के लिए काफी बड़ी बात है और यह विद्यालय परिवार के दृढ़ निश्चय का परिणाम है।उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिया जिस अपेक्षा से आप यहां जुड़े वह अपेक्षा संस्था जरूर पूरा करेगा ताकि समाज के हर क्षेत्र में बदलाव आए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह भी काफी बेहतर ढंग से सभी अभिभावकों से बारी बारी से रूबरू हुए। इस अवसर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजन कुमार सिंह, राहुल शर्मा, एडमिशन इंचार्ज राधिका शर्मा,वैष्णवी कुमारी ,आर्या सिन्हा एवं काजल कुमारी ने काफी बेहतर ढंग से एंट्रेंस परीक्षा को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।
