देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
राष्ट्रीय स्टार्ट अप दिवस का किया गया आयोजन।

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले में राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, हुलासगंज में दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र सुश्री पूजा कुमारी ने बताया कि स्टार्टअप नीति 2022 के तहत जिले के युवा अपना स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। साथ ही स्टार्ट अप शुरू करने वालों को सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि जिले में उद्योग विभाग से अब तक कई लोगों को स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिसके द्वारा नए उद्योग को प्रोत्साहन मिल रहा है।
