देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित हुए हाजीपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार


जहानाबाद
राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना एवम् प्रशासन संस्थान की ओर से इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में मध्य विद्यालय हाजीपुर के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने विद्यालय में सफल नेतृत्व एवं नवाचार से संबंधित अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना एवम् प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली द्वारा श्री कुमार को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस सेमिनार में प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने के लिए पूरे देश से 55 प्रधानाध्यापक का चयन किया गया था जिसमें बिहार से 2 प्रधानाध्यापक थे। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना एवम् प्रशासन संस्थान का यह कदम शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है।