पत्रकारिता क्षेत्र से जुडे क्रिएटर मीटअप हुआ जहानाबाद में, बिहार के अलग-अलग जिले से क्रिएटर ने भाग लिया।

जहानाबाद
जहानाबाद में एक शानदार क्रिएटर मीटअप का आयोजन हुआ, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से क्रिएटर्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्रिएटर्स के बीच नेटवर्किंग और अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। साथ ही जहानाबाद सीटी ब्लॉगर का 2 साल पूरा होने पर क्रिएटर मीटअप का आयोजन किया गया जिसका मंच संचालन जहानाबाद क्रिएटर कलरफूल के राजू इंकलाबी ने किया साथ ही सारे क्रिएटर को पत्रकार संतोष श्रीवास्तव और डॉ एसके सुनील के द्वारा मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया!ईश कार्यक्रम के शुरुआत में पत्रकार संतोष श्रीवास्तव और राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉ एसके सुनील को मंच पर शॉल बुके देकर सम्मानित किया गया जिसमें पत्रकार चन्दन कुमार को सारे क्रिएटर मिलकर सम्मान पत्र से सम्मान किया!
ईश विभिन्न क्रिएटिव क्षेत्र जैसे वीडियो निर्माण, लेखन, कला, और सोशल मीडिया पर काम करने वाले लोगों ने इस मीटअप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, कार्यशालाएं और इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किए गए, जिससे सभी को अपने कौशल को और बेहतर बनाने के अवसर मिले। क्रिएटर्स ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया, जिससे नए आइडियाज और समाधान निकल कर आए। ईश कार्यक्रम का स्पॉन्सर द सैलून गाइज,मोबाइल सिटी,राजा नेट,बिहार स्टूडियो ने किया। इस मीटअप ने न केवल जानकारी साझा की, बल्कि सहयोग और समर्थन के माहौल को भी बढ़ावा दिया। क्रिएटिविटी के इस आदान-प्रदान से सभी क्रिएटर्स ने एक दूसरे से प्रेरणा ली। ईश मीटअप में पटना से चर्चित ब्लॉगर मटरगस्ति,एक्सप्लोलर बिहार नवादा से ओर झारखंड सहित बिहार के कई जिले से क्रिएटर ने भाग लिए आखिरकार, इस प्रकार के मीटअप्स क्रिएटिव कम्युनिटी को मजबूत करने और आपसी संबंधों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।