देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल मेला का आयोजन



घोषी (जहानाबाद)
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के तत्त्वावधान में मध्य विद्यालय घोसी के प्रांगण में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल मेला का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड  के सभी मध्य विद्यालय के गणित एवं विज्ञान के शिक्षक अपने विद्यालय के चयनित  छात्र द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट के साथ शामिल हुए. मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक   दिलीप कुमार ने कहा कि यह मेला विज्ञान शोध कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया है. इस प्रदर्शनी  मेले में प्रखंड स्तर पर दो सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों द्वारा पीबीएल अंतर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट का चयन होगा. मेले में निर्णायक के रुप में शिशुपाल सिंह, गुलशन कुमार, बिटु कुमार और रमेश कुमार द्वारा भूमिका का निर्वहन किया गया. प्रदर्शनी में गणित एवं विज्ञान में क्रमशः मध्य विद्यालय वाजिदपुर और मध्य विद्यालय कोर्रा के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान मिला.शिक्षक बिटु कुमार एवं शिक्षिका चंचल कुमारी के मार्गदर्शन में इस प्रोजेक्ट  का प्रजेन्टेशन छात्र अमित कुमार और शिव शंकर कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक नागमणि अखिलेश शिक्षक कृष्ण कुमार, बचन देव कुमार, योगेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, शगुफ्ता कासमी, प्रीति सिंह, तुषारकान्त गौतम, पुर्णेन्दु कुमार एवं राजीव कुमार  उपस्थित थें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!